जमुई, मार्च 1 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि लखीसराय रोड स्थित पथ निरीक्षण भवन के प्रांगण में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के द्वारा सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह काफी उत्सवी माहौल में ढ़ोल एवं झाल बजाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई गई। इस दौरान विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली का त्यौहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाई जाती है। सामाजिक सौहार्द का त्यौहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार केवल रंगों का पर्व नहीं है बल्कि यह पर्व हमें जीवन में आनंद की अनुभूति तथा दूसरों के साथ खुशी मनाते हुए जीने का संदेश भी देता है। इस दौरान विधायक एवं एनडीए कार्यक...