जमुई, मई 7 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि गुरुवार की शाम सिकंदरा थाना परिसर में जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। खासकर जमीनी विवाद, आपसी मारपीट, लंबित मामलों एवं थाना स्तर की शिकायतों को लेकर लोग पहुंचे थे। जनता दरबार के दौरान एसपी विश्वजीत दयाल ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- करपी थाना में जनता दरबार आयोजित, कई मामलों की हुई सुनवाई जमीनी विवाद से जुड़े कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसपी न...