बिहारशरीफ, मार्च 26 -- फोटो : चोरी : गिरियक थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में गुरुवार को चोरी के बाद बिखरा सामान । बिहारशरीफ एक संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 20 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। पीड़िता नीतू कुमारी ने बताया कि पूरा परिवार छठ पूजा मनाने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी व बक्सों को तोड़ डाला। अगले दिन पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घर पहुंचे तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण शामिल हैं, जिनमें माथे का टीका, कान की बाली, मंगलसूत्र, हसली, झुमका समेत चांदी की पाय...