जमुई, जनवरी 19 -- सिकंदरा । निज संवाददाता सिकंदरा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं लोहंडा गांव निवासी जेपी सेनानी रामसागर सिंह का रविवार की देर रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामसागर सिंह युवा अवस्था मे ही राजनीति में स्त्रिरय हो गए और सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्त्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने लगे। 1965 के पंचायत चुनाव में 30 वर्ष की युवावस्था में ही वो सिकंदरा पंचायत के मुखिया निर्वाचित हो गए। इस दौरान उन्होंने 1965 से 1978 तक सिकंदरा पंचायत का प्रतिनिधित्व किया। मुखिया रहते हुए रामसागर सिंह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 1974 के छात्र आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो गए। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने जेल यात्रा भी की थी। वे लंबे...