हाथरस, मई 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। शुक्रवार दोपहर पुराने डाकखाने के पास स्थित एक गली में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शीलू देवी पत्नी ललित कुमार पति और ससुर अशोक कुमार के साथ किराए के मकान में रह रही हैं। पास ही उनका मकान निर्माणाधीन है। जिसे देखने के लिए तीनों लगभग 20 मिनट के लिए घर की कुंडी लगाकर गए थे। इसी दौरान चोरों ने कमरे में रखी सेफ में रखी सोने-चांदी के जेवरात-अंगूठियां, लॉकेट, तोड़िया सहित करीब 6000 नकद चोरी कर लिए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे सुराग मिलने की उम्मीद है।कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम आसपास पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिल...