नोएडा, मई 30 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। दादरी आर्य प्रतिनिधि सभा ने सिकंदराबाद एआरएम को पत्र लिखा है। प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने सिकंदराबाद से दादरी और सूरजपुर के बीच बस सेवा संचालित कराने की मांग की है। दरअसल, सिकंदराबाद डिपो से कोई भी सीधी सेवा जिला मुख्यालय सूरजपुर तक नहीं है, जिससे आम लोगों और दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाई होती है। इससे उनका समय और धन भी अधिक खर्च होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...