सिकंदराबाद में शांतिपूर्ण अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
बुलंदशहर, मई 28 -- गुरुवार को क्षेत्र में ईद- उल- अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। मस्जिदों में भी भाईचारे की दुआ के साथ नमाज अदा की गई। नगर की मुख्य मस्जिदों में पूर्व निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नगर की ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन ,चैन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी ने गले मिल कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। वहीं लोगों ने दूर दराज रह रहे परिजनों एवं मित्रों को फोन से ईद की मुबारकबाद दी। बकरीद को लेकर बुधवार की शाम ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गुरुवार की सुबह से ही अकीदतमंदों में उत्साह देखा गया। नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पर लोग सुबह से ही एकत्र होने लगे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.