बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- ककोड़ रोड स्थित रूरी होम्स प्राइवेट लिमिटेड की वुड फर्नीचर इकाई में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कंपनी को लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।फर्नीचर यूनिट के मालिक भदोही जनपद के निवासी हैं। मंगलवार की सुबह यूनिट के ऊपरी हिस्से में आग लगी, जिससे देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगे आग बुझाने के यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं हो सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया। फायर स्टेशन ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.