मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में श्रीराम हनुमान मंडल की ओर से चल रहे 53वें तीनदिवसीय श्री हनुमान वार्षिक जन्मोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह दस बजे 101 महिलाओं ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। कथा वाचिका कविता उर्फ टून्नी दीदी ने पाठ कराया, जो शाम चार बजे तक चलता रहा। उसके बाद दिल्ली से आए संदीप मनुज एंड टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। रात 11 बजे तक यह कार्यक्रम चला।पंकज पटवारी ने बताया कि शाम में वाराणसी से आयी चार पंडितों की टीम ने महाआरती की। बाबा को सवा मन प्रसाद से भोग लगाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार की सुबह आठ बजे बाबा को 56 भोग लगाया जाएगा। दोपहर तीन बजे महोत्सव का पूर्णाहुति होगी। महोत्सव के दौरान मनोहर केजरीवाल, राजेश...