कन्नौज, दिसम्बर 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर नगर पंचायत के जीटी रोड स्थित सहकारी समिति में वार्षिक अधिवेशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें किसानों को खाद वितरण और ऋण सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। इस वर्ष समिति ने किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की खाद उपलब्ध कराई। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, 8655 बोरी यूरिया (लगभग 23 लाख 36 हजार रुपये), 4871 बोरी डीएपी (लगभग 65 लाख 75 हजार रुपये), 4200 बोरी एनपीके (लगभग 77 लाख 80 हजार रुपये), 700 बोरी पीएसपी (9 लाख 10 हजार रुपये) और 700 बोरी पोटाश (13 लाख 30 हजार रुपये) का वितरण किया गया। कुल 1257 पंजीकृत सदस्यों वाले इस समिति ने किसानों को 5 करोड़ 12 लाख रुपये का ऋण भी वितरित किया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि भाजपा जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.