आगरा, अप्रैल 26 -- सिकंदपुर वैश्य कोतवाली के गांव बगवास में सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। रविवार की दोपहर बगवास गांव में सड़क किनारे पेड़ पर जब लोगों ने एक युवक का शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। पेड़ पर लटका शव देखकर लोग वारदात स्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा जान दी पुलिस के अनुसार युवक के कपड़ों से आधार कार्ड भी मिला है। जिस पर शिवम कुमार निवासी गांव हीरापुर, सिढ़पुरा लिखा है। वारदात स्थल पर एक नीला बैग, बैग में रखे कपड़े व मोबाइल भी मिला है। पुलिस इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.