कन्नौज, अप्रैल 13 -- क्षेत्र के सिकंदरपुर नगर पंचायत अंतर्गत लोहियानगर में सडक़ निर्माण को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय बढ़ गया, जब एसडीएम मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित सडक़ निर्माण कार्य का कुछ स्थानीय निवासी विरोध कर रहे थे, जिससे कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। एसडीएम ने दोनों पक्षों के कागजातों के आधार पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल गौरव भदौरिया के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक ने सडक़ निर्माण का विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। एसडीएम ने अभद्रता कर रहे युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में उसे हिदायत देकर छोड़ दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.