सिकंदरपुर में महिला की हत्या में देवर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पारिवारिक विवाद में हुई फूलो देवी की हत्या के मामले में सिकंदरपुर पुलिस ने पांचवें आरोपित उसके देवर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाने के शिवनगर वार्ड-4 का निवासी है। वह सिकंदरपुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता परिवार के साथ रहता है। फूलो देवी भी पति व बच्चों के साथ सिकंदरपुर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। उसकी हत्या में पति, देवर और परिवार के अन्य लोगों की संलिप्तता है।सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि फूलो देवी के पिता सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाने के हाजीपुर बसंत गांव निवासी लक्ष्मी साह ने सिकंदरपुर थाने में बीते 25 जनवरी को बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.