मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बालिकाओं के लिए इसी हफ्ते एकलव्य आवासीय वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को खेल के माध्यम से फिट, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में मुजफ्फरपुर जिले की 8 से 14 आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति तथा दो रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। हमलोग इस प्रयास में हैं कि 10 जनवरी से सेंटर काम करना प्रारंभ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.