कन्नौज, मई 1 -- क्षेत्र में भगवान गौतम बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अकबरपुर गांव से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई सलेमपुर बुद्ध विहार तक पहुंची। यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ कवि हरगोविंद शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। पैदल निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। सलेमपुर बुद्ध विहार पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यात्रा सिकंदरपुर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पानी की टंकी पर जनसभा में परिवर्तित हो गई। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध ने दिया शांति, करुणा और सेवा का संदेश: तिलकराज बेहड़ सभा में नगर पंचायत चेयरमैन हरिहर...