मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर पीएसएस के अधीन सिकंदरपुर एफसीआई गोदाम के पास सीरिज होने से बिजली का तार रविवार की देर रात गल गया। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बालूघाट इलाके के लोग परेशान रहे। दूसरी तरफ इस समस्या से गरीबनाथ मंदिर पीएसएस की भी आपूर्ति ठप हो गई। इससे गरीबनाथ मंदिर, सराफा मंडी आदि इलाके में रात में बिजली संकट हो गया। उधर, भगवानपुर फीडर के अधीन गोबरसही इलाके में भी रात नौ बजे से बिजली बंद है। इससे करीब 5 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। यह भी पढ़ें- जिले में बारिश के बाद चरमरायी बिजली की आपूर्ति, लोग हुए हलकान यह भी पढ़ें- इंडस्ट्रियल सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी, बिजली आपूर्ति होगी और बेहतर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...