मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर झील (मन) के किनारे साइकिल ट्रैक बनकर तैयार है। जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। स्मार्ट सिटी के लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत इसे बनाया गया है। यह बिहार का पहला साइकिल ट्रैक है। राजधानी पटना या राज्य के किसी शहर या स्मार्ट सिटी में भी साइकिल ट्रैक की सुविधा नहीं है। झील के किनारे पाथवे और ग्रीन जोन के बीच में कंक्रीट का ट्रैक बनाया गया है। इसकी लंबाई 2.8 किमी है। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर निकाली गई साइकिल रैलीसाइकिल ट्रैक का महत्व दरअसल, प्रोजेक्ट के अंतर्गत लेक को तीन हिस्सों (एक, दो व तीन) में बांटकर सौंदर्याकरण किया जा रहा है। इनमें लेक एक और दो के एरिया में साइकिल ट्रैक की सुविधा उपलब्ध होगी। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक आधुनिक तरीके से...