फतेहपुर, नवम्बर 16 -- अमौली.। चांदपुर थाना के सिंकदरपुर गांव में शनिवार रात दो पक्षों में चुनावी रंजिश को हुए बवाल में पुलिस ने दोनों ओर से 27 नामजद सहित 35 अज्ञात पर केस दर्ज करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बवाल में एक दर्जन लोग घायल हुए थे। जिनमें से पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से दो को कानपुर रेफर किया गया है। देर रात एसपी ने भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस का पहरा है। सिंकदरपुर गांव निवासी हीरा सिंह गांव के पूर्व में कोटेदार रहे हैं। उनका गांव के ही पूर्व प्रधान अरविंद सिंह से प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। कई महीनों से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता चला आ रहा है। लेकिन नौबत इस तरह से मारपीट की नहीं आई। शनिवार रात करीब आठ बजे हीरा सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.