सिकंदरपुर थाना स्टेडियम के पास स्थानांतरित
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट पुल निर्माण कार्य के चलते सिकंदरपुर थाना को स्टेडियम के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। अब थाना नए भवन से संचालित हो रहा है। सिकंदरपुर थाना को सिकंदरपुर स्टेडियम गेट और सिकंदरपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के बीच एक नए भवन में स्थानांतरित कर संचालित किया जा रहा है। पुल निर्माण के कारण पुराने भवन से थाने का संचालन संभव नहीं था, इसलिए यह कदम उठाया गया है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि सिकंदरपुर थाना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए स्टेडियम के पास नए भवन में लोगों को जाना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज और संसाधन नए भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.