मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाना में शुक्रवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया। इस दौरान आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। शहर में बढ़ते नशे और स्मैकिये के आतंक की शिकायत की गई। फरियादियों ने बताया कि कई इलाकों में नशेड़ियों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिटी एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने एएसपी टाउन और संबंधित थानेदार को नशेड़ियों के अड्डों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.