मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के सिकंदरपुर, भगवानपुर और बाजार समिति पीएसएस क्षेत्रों में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सिकंदरपुर पीएसएस की 33 केवी लाइन के रखरखाव को लेकर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सिकंदरपुर फीडर बंद रहेगा। शहरी क्षेत्र-1 के विद्युत कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि इससे पंकज मार्केट, गरीबस्थान, बालूघाट, सिकंदरपुर नाका, कुंडल, एफसीआई गोदाम रोड और प्रभात जर्दा फैक्ट्री इलाके प्रभावित रहेंगे।वहीं, भगवानपुर जेई सतीश कुमार ने बताया कि कांटी फीडर पर मेंटेनेंस के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान दुमरी, गंगा यादव चौक और प्रोफेसर कॉलोनी में आपूर्ति बाधित रहेगी।इधर, बाजार समिति फीडर भी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण बाजार समिति...