वाराणसी, मार्च 15 -- शिवपुर (वाराणसी)। परमहंस नगर कॉलोनी निवासी सिंह सिस्टर्स (बास्केटबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) की मां उर्मिला सिंह का शनिवार को भोजूबीर स्थित निजी अस्तपाल में इलाज के निधन हो गया। वह 12 मार्च को घर में सीढ़ी से गिरकर जख्मी हो गई थीं। सिर में चोट लगी थी। उर्मिला सिंह शिवपुर के परमहंस नगर कॉलोनी में परिवार सहित रहती थीं। पति गौरीशंकर सिंह इलाहाबाद बैंक से रिटायर प्रबंधक हैं। इनकी पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पांचों पुत्रियां प्रियंका सिंह, दिव्या सिंह, प्रशांति सिंह, प्रतिमा सिंह और आकांक्षा सिंह भारतीय बास्केटबॉल टीम की सदस्य रही हैं। प्रशांति सिंह पद्मश्री पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हैं। उर्मिला की बेटी प्रतिमा सिंह की शादी किक्रेटर ईशांत शर्मा से हुई है। पुत्र विक्रांत सिंह सोलंकी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिल...