नई दिल्ली, जून 18 -- सुबह का माहौल जितना शांत रहेगा, दिन उतना आसान चलेगा। मेष का चंद्रमा उत्साह दे रहा है, लेकिन खर्च और प्रतिक्रियाएं भी तेज कर सकता है। इसलिए घर के माहौल को संभालना जरूरी रहेगा। आय की तुलना में खर्च कुछ ज्यादा दिख सकते हैं। छोटी छोटी जरूरतों के नाम पर पैसे निकलते रहे तो बाद में दबाव महसूस होगा। किसी भाई बहन या करीबी से मन खट्टा होने की आशंका है। बात को तुरंत दिल पर न लें। बच्चों की पढ़ाई, रसोई, घर की जरूरत या रोजमर्रा की छोटी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने से मन स्थिर रहेगा। सिंह लव राशिफल दांपत्य और करीबी रिश्तों में सावधानी जरूरी है। सामने वाला आपकी थकान न समझ पाए और आप उसकी बात को आलोचना मान लें, तो गलतफहमी बढ़ सकती है। जीवनसाथी से बहस टालना ही ठीक रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने से मूड बदलेगा। भाई बहन से दूर...