नई दिल्ली, जून 1 -- महीने की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच थोड़ी सी दूरी वाली स्थिति बन सकती है। किसी काम के सिलसिले में, यात्रा या किसी अन्य कारणवश आप दोनों के बीच एक अस्थाई शारीरिक दूरी आना संभव है, जिससे शुरुआत में थोड़ा सा अकेलापन महसूस हो सकता है। यह दूरी आपके रिश्ते में किसी भी प्रकार की कड़वाहट नहीं लाएगी। अच्छी बात यह है कि इस अवधि में आपके बीच भले ही शारीरिक दूरी रहे, लेकिन मानसिक रूप से आप दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे। सिंह लव राशिपल दूरी होने की वजह से मन में एक-दूसरे के प्रति तड़प और प्रेम पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा। महीने आपकी लव लाइफ में आपसी समझ और गहरा लगाव बना रहेगा। जो लोग सिंगल हैं और इस महीने किसी नए रिलेशनशिप में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए परिस्थितियां साफ इशारा कर रही हैं कि आपका नया रिश्ता एक 'डिस...