भागलपुर, अगस्त 31 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सिंह नक्षत्र वाले रविवार को श्रद्धालु महिलाओं की गंगा किनारे काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाएं ट्रेन, बस और निजी वाहनों से दूर-दराज से पहुंचीं। उन्होंने गंगा स्नान किया, अजगैवीनाथ की पूजा-अर्चना की, नियम-निष्ठा से सूर्य को भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गंगाजल लेकर तथा गंगा किनारे दान देकर अपने-अपने घर लौट गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...