सिंहेश्वर में भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद पर्व, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
मधेपुरा, मई 28 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गई दुआ, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद सिंहेश्वर प्रखंड में ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व पूरे उत्साह, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। प्रखंड की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर की सबसे बड़ी झिटकिया ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे इलाके में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- सिंहेश्वर में भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद पर्व, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ इस अवसर पर एएसपी प्रवेंद्र भारती झिटकिया ईदगाह पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.