मधेपुरा, फरवरी 16 -- सिंहेश्वर । महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा नगरी सिंहेश्वर में उमड़ी भीड़ के सामने प्रशासनक व्यवस्था कम पड़ गयी। रविवार की सुबह से लगातार श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचने से हर तरफ जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी। जाम लगने का मुख्य कारण सिंहेश्वर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाना बताया जा रहा है। मेला उद्घाटन के बाद अधिकारियों की गाड़ियों के काफिला को जाम से सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस बल सड़क पर उतारा गया। मशक्कत बाद करीब दो बजे जाम हटाया गया। बताया गया कि बाबा की बारात निकलने से दो घंटे पहले ही मुख्य बाजार में नारियल विकास बोर्ड और दुर्गा चौक के पास भारी वाहनों को रोका गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.