मधेपुरा, फरवरी 22 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर में श्री सिंहेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों की बेहतरी प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसमें सबसे पहले स्थानीय वर्षा ग्रुप के द्वारा जो दिन गुजारे साथ- साथ याद आयेंगे पर गायन की काफी आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद नन्हे नन्हे दर्जनों बच्चे विकास कोरियोग्राफी में आराध्या रमन टीम के द्वारा शिव तांडव की प्रस्तुति दी जिसे देख कर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। रागिनी कुमारी के द्वारा राम को देखकर... गीत गाया। इसके बाद छोटी बच्ची कृतिका झा के द्वारा शिव स्तोत्रम, होरी खेले मसाने में ... पर नृत्य किया गया। दुर्गा रानी एवं साथी के द्वारा काफी सुंदर प्रस्तुति दी। रागिनी ग्रुप के छोटे- छोटे बच्चों के द्वार...