मधेपुरा, मार्च 28 -- सिंहेश्वर। प्रखंड मुख्यालय में काफी हर्षोलास के साथ रामनवमी मनाई गयी। इस अवसर पर युवा संघ की ओर से निकाली गई राम नवमी शोभा यात्रा जैसे- जैसे आगे बढ़ता गया, सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम शोभा यात्रा में शामिल होते गये। शोभा यात्रा के दौरान लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। युवा व युवती वर्ग के श्रद्धालु श्रीराम के धुन पर लगातार थिरकते रहे। शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने घर के आगे दीप जलाकर भगवान श्री राम से मन्नतें मांगते रहे। शोभा यात्रा देखने के लिये महिला, पुरूष, बच्चे, बुजुर्ग सभी सड़क किनारे पहुंचकर आनंद उठाते रहे। शोभा यात्रा मुख्य मार्ग सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण से निकलकर दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप, महावीर चौक, धनवाद चौक होते हुये मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हो गयी। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.