नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रतिष्ठित सिंहानिया परिवार के युवक ने ड्रग का इंजेक्शन देकर करोड़ों की संपत्ति लिखवाने और दो साल तक होटल में बंधक रखने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो बिल्डरों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक फरार है। होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच हो रही है। कालपी रोड राधाकुंज निवासी प्रणवपत सिंहानिया ने बिल्डर अनूप अस्थाना, उसके बेटे सुयश, बिल्डर बृजेंद्र नाथ मिश्रा और श्रीराम मिश्रा समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रणवपत के मुताबिक, साल 2020 से उसकी सुयश से दोस्ती थी। मई 2024 में बेनाझाबर जल संस्थान के बाहर सुयश से मिला। तभी उसके पिता अनूप अस्थाना की गाड़ी आई,जिसमें ...