उज्जैन, अगस्त 26 -- एमपी के उज्जैन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाई की है। इस बार हरसिद्धि मंदिर के आसपास पाल मार्ग पर बिना अनुमति अवैध निर्माण किया गया था, जिस पर निगम आयुक्त अभिलाश मिश्रा के निर्देश पर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और अवेध निर्माण को ढहाया। दरअसल, उज्जैन में सिहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। इससे पहले उज्जैन के चक्रवर्ती पर भी बिना अनुमति अवैध निर्माण कर लिए गए थे। जिसे निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। यह भी पढ़ें- 100 रुपये आए...10 खर्च हुए तो नप जाओगे, ग्वालियर की सड़कों पर HC की सख्त चेतावनीनोटिस के बाद भी नहीं हटाया था टीन शेड उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर...