दरभंगा, मार्च 21 -- सिंहवाड़ा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को विशेष बैठक में 118. 41 करोड़ रुपये का बजट ध्वनि मत से पारित किया गया। बजट सत्र 2026-27 के लिए विशेष बैठक का आयोजन मुख्य पार्षद प्रेम भगत की अध्यक्षता एवं कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार के संचालन में हुई। बजट पर चर्चा के बाद वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए नगर पंचायत द्वारा 40.52 करोड़ का राजस्व बजट एवं 77.88 करोड़ रूपया का पूंजीगत बजट प्रस्तुत किया गया। सामान्य बोर्ड द्वारा कुल 118. 41 करोड रुपए के बजट को ध्वनि मत से पारित किया गया। इस दौरान राजस्व प्राप्ति के मुख्य स्रोत नगर निकायों में संपत्ति कर, अतिरिक्त मुद्रांक शुल्क फीस एवं यूजर चार्ज तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली राजस्व प्राप्त होने के अनुमान पर भी चर्चा की गई। वहीं केंद्र और राज्य सरकार से 113.83 ...