दरभंगा, मई 27 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में मंगलवार को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक साथ दो बहनों की हुई मौत से परिजनों व गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग मृतकाओं के घर पर पहुंच गए। मृतका शिवानी चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी। परिवार में सबसे बड़ा भाई आशिक कुमार, फिर शिवानी, तीसरे नंबर पर सिवरन और सबसे छोटी बहन चांदनी कुमारी है। वहीं, मृतका निशा कुमारी की मां कविता देवी एवं अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। कविता देवी ने बताया कि वह सिमरी मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने जाती थी। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबने से मृत किशोरी का भी शव मिला, कोहराम दूसरी मृतका शिवानी कुमारी की मां ममता देवी एवं पिता रामकलेश पासवान घटनास्थल पर ही बिलख रहे थे। एक साथ द...