सिंहवाड़ा : निरीक्षण के दौरान बंद मिले 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
दरभंगा, मई 27 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। निरीक्षण के दौरान मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के 10 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में ताले झूलते पाये गये। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के प्रभारी सीएचओ एवं अन्य कर्मी मौके से अनुपस्थित थे। सिविल सर्जन के निर्देश पर हुई छापेमारी का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद कर रहे थे। बताया गया है कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक जमील अहमद और प्रधान लिपिक रामप्रसाद पासवान ने कई पंचायतों में जाकर उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि 10 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी सीएचओ अनुपस्थित थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बिरदीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ पंकज तेली, बस्तवाड़ा के अक्षय मीना, बनौली के दिनेश महावत, रामपुरा के अभिषेक शर्मा, कटका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.