दरभंगा, मई 27 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाने के बलहा सबौल गांव में खेत से लौट रहे किसान पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। जख्मी महादेव यादव को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में बलहा सबौल निवासी मोहन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। महादेव यादव ने बताया है कि सुबह खेत से घर लौटने के दौरान गांव के नैन चौर स्थित अरुण यादव के घर के पास घात लगाकर बैठे लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मोहन ने दबिया से उनके माथे पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अन्य आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अनुसंधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...