दरभंगा, जून 2 -- शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा। स्थानीय पुलिस ने घोरदौड़ में छापेमारी कर 43 लीटर देसी शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान मौके से भाग रहे धंधेबाज घोरदौड़ निवासी भोगेन्द्र महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगभग सौ लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया। बताया गया है कि महुआ, मीठा आदि के घोल से शराब बनायी जा रही थी। पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण जैसे टिन का बर्तन, गैस सिलेंडर तथा छोटा-बड़ा दो गैस चूल्हा जब्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...