दरभंगा, जून 12 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी महावीर मंदिर के पास मेला देखने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गयी। इस मामले मे सिमरी गांव निवासी राकेश शर्मा ने सिमरी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। उसने पुलिस को बताया कि वह गत 31 मई की रात एनएच 27 स्थित महावीर मंदिर के पीछे लगे मेले में अपनी बाइक लगाकर मेला देखने गए थे। एक घंटे बाद लौटे तो बाइक गायब मिली थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...