दरभंगा, अगस्त 31 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर बरुआरी में कार दुर्घटना में मृत मां-बेटे की लाश रविवार को जैसे ही सिमरी स्थित परिणयम विवाह भवन पहुंची, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विवाह भवन के पंडाल में मालिक व उनकी मां की लाश पड़ी थी। विवाह भवन में बराबर होने वाली पार्टियों सहित विवाह समारोह में लोगों की भीड़ लगती रहती है, पर यह भीड़ कुछ अलग तरह की थी। अधिकतर लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। विवाह भवन से जब तक श्मशान तक दोनों मां बेटे की अर्थी पहुंची, इस बीच सड़क किनारे अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देने वाले ग्रामीण अर्थी को निहारते रहे। परिजनों ने बताया कि जिस विवाह भवन से बराबर दूल्हा-दुल्हन की झांकी निकलती थी, आज उसी विवाह भवन के संचालक पुनीत स्पर्श उर्फ सोनू एवं उनकी माता शिक्षिका मधु श्रीवास्तव की अ...