दरभंगा, जून 16 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। नगर पंचायत भरवाड़ा में नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को सिंहवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक भरवाड़ा निवासी केदार कुमार साह बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नशे में युवक के हंगामा करने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस दल-बल के साथ पहुंच गई। पुलिस को देखते ही नशेड़ी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा कर रहा एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...