दरभंगा, अगस्त 15 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सूने घर में नाबालिग लड़की को अकेली पाकर बदमाश युवक ने उसके साथ जबरन रेप करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़िता की मां ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इसमें बनौली वार्ड संख्या चार निवासी मो. इखलाख को नामजद किया है। उसने बताया है कि दोपहर के समय लड़की अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपितने घर में घुसकर छेड़खानी की व रेप का प्रयास किया। इसी दौरान परिजनों के पहुंचने पर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपित के परिजनों ने मारपीट की। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...