सिंहवाड़ा:टेंपो की ठोकर से अधेड़ गंभीर
दरभंगा, जून 9 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर सोमवार की शाम टेंपो की ठोकर से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया है। बताया गया है कि सिमरी थाना क्षेत्र के गौरा निवासी उमेश सहनी पैदल सिमरी हाट जा रहे थे। इसी बीच मुजफ्फरपुर की ओर से बेलगाम आ रहे टेंपो ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही सड़क पर गिरकर वे बेहोश हो गए। जब तक लोग पहुंचे, टेंपो चालक टेंपो लेकर दरभंगा की ओर भाग निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि मरीज के जख्मों का परीक्षण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से जख्मी मजदूर की इलाज के दौरान मौत घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.