दरभंगा, जून 7 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। लापरवाही से बस चलाने को लेकर सिमरी थाने में बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अनियंत्रित बस की ठोकर से तीन पुलिस जवानों के घायल होने के मामले में यह कारबाई की गई है। दर्ज एफआईआर में बताया गया है की चार जून को सिमरी थाने के पुलिस आधिकारी लालकृष्ण यादव सशस्त्र बल के साथ गश्ती पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कुमरपट्टी स्थित एनएच 27 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान बस ने रैफ के चार जवानों को कुचल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...