दरभंगा, जून 12 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के मोगलाहा टोला में भूमि विवाद में हुई चाकूबाजी में महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी भेजा गया है। इस मामले में सिमरी मोगलाहा टोला निवासी लाल बिहारी यादव की पत्नी जख्मी वीणा देवी ने सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया है कि गांव के ही लुटकुन यादव, उसकी पत्नी ललिता देवी तथा पुत्र शुभाष यादव उनकी जमीन पर जबरन मिट्टी भरकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विवाद के दौरान चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा:भू विवाद में हमला कर पति व पत्नी को किया घायल घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पूरे परिवार...