दरभंगा, जुलाई 27 -- शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। राज्य सरकार ने रैयाम चीनी मिल को पुन: चालू करने की कवायद तेज कर दी है। चीनी मिल के लिए बड़े पैमाने पर गन्ने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत जिले के तीन प्रखंडों सिंहवाड़ा, केवटी व मनीगाछी में तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाये गए। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर गन्ना उत्पादन में रुचि दिखाई। रविवार को इन शिविरों का अंतिम दिन था। सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन में गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान के तहत 965 किसानों ने चीनी मिल की सदस्यता के लिए आवेदन दिया। गन्ना बीज के रजिस्ट्रेशन के लिए अब तक 428 किसान आवेदन कर चुके हैं। रैयाम चीनी मिल में उत्पादन प्रारंभ होने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी से किसानों में हर्ष है। कृषि कार्यालय में बेदौली स...