सिंहवाड़ा:कुमरपट्टी मारपीट मामले में तीन नामजद
दरभंगा, जून 23 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी गांव में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कुमरपट्टी निवासी विश्वास कुमार ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें तीन लोगों को नामजद किया है। एफआईआर में गत 15 जून की शाम मयंक सिंह, आयुष सिंह तथा अभय सिंह पर विक्रम सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे विश्वास कुमार के साथ भी मारपीट की गयी। घटना के दौरान छह सौ रुपये नकद, बाइक की चाबी तथा एक मोबाइल फोन छीनने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा:कुमरपट्टी मारपीट मामले में तीन नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.