जामताड़ा, मार्च 28 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान उत्साहित युवाओं की टोली द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से चप्पा-चप्पा गूंजने लगा। जुलूस में शामिल युवा, चप्पा चप्पा गूंजेगा श्रीराम के नारे से, पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्री राम.. की जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे। जुलूस के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की अगुवाई में तमाम पुलिस प्रशासन के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी जगह जगह पर पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवा हाथ में तलवार, डंडा एवं भगवा पताका के साथ शामिल हुए। उत्साहित युवा जय श्री राम की जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे। मुख्यालय स्थित सिंह वाहिनी मंदिर प्रांगण में सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ...