उरई, दिसम्बर 25 -- कोंच।नगर में स्थित प्राचीन सिंह वाहिनी मंदिर में राम कलेवा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें श्रद्धालु महिलाओं ने राम और सीता परिणय उत्सव की सभी औपचारिकताएं पूरी कराई। विवाह के दौरान बुंदेली बन्ना बन्नी और गारियां भी गाई गई। गुरुवार को आभा,नीता शुक्ला संगीता आस्था,छाया नगाइच की देखरेख में आयोजित किए गए राम कलेवा में गणेश और तीनों देवों के आह्वान के बाद भजनों के माध्यम से सिया रामजी के विवाह का पूरा दृश्यांकन किया। जब राम कलेवा हुआ तो महिलाएं झूमकर नाचीं। सभी वैवाहिक नेग भी हुए। इस दौरान संगीता शुक्ला आस्था शुक्ला, रीता शुक्ला, राजकुमारी, रेखा सोनी, गीता, शांति देवी, मिनी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...