दरभंगा, मार्च 25 -- सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा में छठ पर्व के दौरान संध्या अर्घ्य देने के लिए मंगलवार को छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। अधवारा समूह की बूढ़नद नदी किनारे बाबा बटेश्वर नाथ घाट छठी माई के गीतों से गुलजार रहा। हरिहरपुर, हरपुर, रामपुरा, भराठी, सनहपुर, मोहनपुर आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने संध्या अर्घ्य देकर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की। नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित ऐतिहासिक दिग्घी पोखर के किनारे संध्या अर्घ्य देने वाले श्रद्धालु दोपहर बाद ही जमा होने लगे। इस मौके पर आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...