जमशेदपुर, जुलाई 27 -- फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से एक अगस्त को बिष्टूपुर स्थित सिंहभूम चैंबर भवन में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय झारखंड में अवसर एवं चुनौतियां: सतत एवं प्रतिस्पर्धी विकास पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में है। सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि यह संगोष्ठी झारखंड के उद्योग, व्यापार एवं निवेश को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। विभिन्न चैंबरों के सुझावों एवं अनुभवों के आधार पर तैयार सुझाव राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे उद्योग एवं व्यापार के लिए अधिक अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सकेगा। संगोष्ठी में औद्योगिक नीति, आर्थिक विकास में पर्यटन की भूमिका, झारखंड में अवसर एवं चुनौतियां तथा ...