जमशेदपुर, मई 10 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारिक पारदर्शिता और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेएनएसी के सहयोग से 11 मई को कमानी सेंटर, बिष्टूपुर के समक्ष ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में चैम्बर की टीम ने बिष्टूपुर बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने दुकानदारों से सीधे संपर्क कर ट्रेड लाइसेंस की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें शीघ्र लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अन्य व्यापारियों को भी इस शिविर के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- सिंहभूम चैंबर का ट्रेड लाइसेंस कैंप 11 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...